भाजपा स्थापना दिवस; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- 4 राज्यों में भाजपा सरकार की वापसी से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी, अब कर्तव्यकाल में खुद को खपा देना है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है।

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज हम मां स्कंद माता की पूजा करते हैं। हमने देखा है कि वह कमल के सिंहासन पर विराजमान हैं और अपने दोनों हाथों में कमल लिए हुए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भाजपा के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता पर उनका आशीर्वाद बना रहे।

स्थापना दिवस के अहम होने के 3 कारण बताए जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी के निर्माण में खुद को खपाने वाले महापुरुषों को नमन करता हूं। आज का स्थापना दिवस तीन वजहों से अहम है।
1. इस समय हम देश की आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा- तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां। तीसरा- 4 राज्यों में भाजपा के डबल इंजिन की सरकार वापस लौटी। तीन दशक बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है।

2. अमृतकाल भाजपा कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। भाजपा का दायित्व, कार्यकर्ताओं का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है। इस अमृतकाल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है। लोकल को ग्लोबल बनाने की है। सामाजिक न्याय की है। समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर विचार के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई। ये अमृतकाल हमारे कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। हमें देश के संकल्पों के साथ निरंतर जुड़े रहना है और खुद को खपा देना है।

3. हमें मनावता की बात करने वाले देश के तौर पर देखा जा रहा एक समय था जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार किसी की भी आए, लेकिन देश का कुछ नहीं हो पाएगा। निराशा ही निराशा थी। देश का एक-एक जन गर्व से यह कह रहा है कि देश बदल रहा है। तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है, जो बिना किसी डर या दबाव के अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को एक देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है।

4. आज देश के पास निर्णय शक्ति और निश्चय शक्ति भी आज देश के पास निर्णय शक्ति और निश्चय शक्ति भी है। आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानी 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा उत्पादों पर एक्सपोर्ट का टारगेट पूरा किया है। कोरोना काल में ये टारगेट पूरा करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है। भारत कोरोना की लड़ाई को संसाधनों से लड़ रहा है, लगातार जीतने का प्रयास कर रहा है। आज भारत 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज देने वाला देश है। इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है।
पीएम मोदी ने कहा हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है।
मंगलवार को पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों की बैठक में कहा था, सभी सांसद 14 दिनों तक समर्पण के साथ सेवा करें। इस दौरान सांसद सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भाजपा की स्थापना हुई थी

6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक नए राजनीतिक दल की घोषणा हुई। इसका नाम था- भारतीय जनता पार्टी। आज इस ऐतिहासिक घटना को 42 साल पूरे हो चुके हैं। अटल बिहारी को पार्टी का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related