कांग्रेस के आरोप पर BJP का पलटवार, कहा – मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति कर रहे खरगे-राहुल

Date:

नई दिल्ली। सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में दिल्ली में समाधि स्थल बनाया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया है। फिर भी बयानबाजी नहीं रुक रही है। शनिवार को अंत्येष्टि के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि निगम बोध घाट पर अंत्येष्टि कराकर सरकार ने उनका अनादर किया है। साथ ही इसे सिख धर्म से जोड़ा और कहा कि वह पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उसके बाद भाजपा ने एक एक कर इतिहास के कई पन्ने पलट दिए और आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवार ने खुद जिंदा रहते हुए भी मनमोहन सिंह को आदर नहीं दिया।

कांग्रेस ने कभी भी मनमोहन सिंह का सम्मान नहीं किया: जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कहना है,”यह वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस ने जीते जी डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मान नहीं दिया, उनके देहांत के बाद उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी को पीएम मनमोहन सिंह से ऊपर रखकर पीएम पद की गरिमा को धूमिल किया। अध्यादेश फाड़कर पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया और आज वही राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने आगे कहा,”गांधी परिवार ने देश के किसी भी बड़े नेता को न तो सम्मान दिया और न ही उनके साथ न्याय किया। चाहे वो कांग्रेस पार्टी के हों या विपक्ष के, चाहे वो बाबा साहब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, सरदार पटेल हों, लाल बहादुर शास्त्री हों, पीवी नरसिम्हा राव हों, प्रणब दा हों, अटल बिहारी वाजपेयी हों, केंद्र सरकार ने पीएम मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह दी है और परिवार को भी सूचित कर दिया है, फिर भी कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related