BILASPUR RAIL ACCIDENT : मृत लोको पायलट की बेटियों की पढ़ाई और शादी का खर्च उठाएगी ये ….

Date:

BILASPUR RAIL ACCIDENT : This organization will bear the expenses of education and marriage of the daughters of the deceased loco pilot….

बिलासपुर, 8 नवंबर। 4 नवंबर को बिलासपुर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद, दिवंगत लोको पायलट विद्या सागर कुशवाहा के परिवार की मदद के लिए क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. आगे आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह विद्या सागर कुशवाहा की तीनों बेटियों की शिक्षा और विवाह का पूरा खर्च उठाएगी।

कंपनी के निदेशक संजय अग्रवाल ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को पत्र भेजकर इस निर्णय की औपचारिक जानकारी दी है। पत्र की एक प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है।

कंपनी ने कहा कि यह कदम मानवीय और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत उठाया गया है ताकि शोकाकुल परिवार को भविष्य में किसी आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
कंपनी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह तीनों बेटियों की शिक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाएगी और जब वे विवाह योग्य होंगी, तब विवाह में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

इसी रेल हादसे में एक और परिवार के सभी सदस्य असमय काल के गाल में समा गए थे। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उस परिवार के एकमात्र जीवित बचे बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी भी वही उठाएगी। फिलहाल दोनों परिवार सदमे में हैं, इसलिए स्थिति सामान्य होने के बाद कंपनी परिजनों से संपर्क कर सहायता की प्रक्रिया शुरू करेगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related