CG TRAIN CANCELLATION UPDATE : कई ट्रेनें रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRAIN CANCELLATION UPDATE : Many trains cancelled or short terminated…

बिलासपुर, 13 नवंबर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल सेक्शन में चौथी रेल लाइन निर्माण के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान 13 से 17 नवंबर तक सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

प्रभावित ट्रेनें –

68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर : 14-17 नवंबर रद्द

68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर : 13-16 नवंबर रद्द

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर : 14-17 नवंबर रद्द

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू : अब केवल बिलासपुर तक चलेगी

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू : परिचालन बिलासपुर से शुरू होगा

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की पुष्टि कर लें। अधिकारीयों के अनुसार, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति और संचालन में सुधार होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related