CG RAID BREAKING : IT raid on Coca-Cola factory…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इसी फैक्ट्री में Coca-Cola के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सुबह फैक्ट्री पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी इससे जुड़ी इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की गई है।
मौके पर अधिकारी वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेज खंगाल रहे हैं। फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल विभाग की जांच जारी है और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

