CG BREAKING : MLA adamant on tour, SP stops him
बीजापुर/रायपुर, 11 फरवरी। नक्सल प्रभावित इलाके में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और विधायक आमने-सामने नजर आ रहे हैं। बीजापुर एसपी ने विधायक विक्रम मंडावी को पत्र लिखकर 12 फरवरी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से स्थगित करने का आग्रह किया है।
एसपी के पत्र में साफ उल्लेख है कि भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंदरूनी गांव नक्सल प्रभावित हैं। सड़कें कच्ची हैं और गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में वर्तमान हालात को देखते हुए दौरा टालने की सलाह दी गई है।
दरअसल मंडावी का 12 फरवरी को सुबह 8 बजे भैरमगढ़ से रवाना होकर पिलूर, एडापल्ली, सण्ड्रा, छोटेकेरकेल, गुडुम समेत कई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात का कार्यक्रम तय था।
लेकिन विधायक विक्रम मंडावी अपने फैसले पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो यह उनका विषय है, वे तय कार्यक्रम के अनुसार दौरे पर जाएंगे।
एसपी कार्यालय से जारी पत्र की प्रतिलिपि संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, कंट्रोल रूम बीजापुर और थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

