CHHATTISGARH : कर्रेगुट्टा के जंगल में मिला विस्फोटकों का बड़ा जखीरा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Huge cache of explosives found in Karregutta forest!

बीजापुर। कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के पुराने ठिकानों की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ताड़ापाला FOB के पास जंगल से 711 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) सेल बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 5 नवंबर को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

जानकारी के मुताबिक, कभी नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना रहे ताड़ापाला इलाके में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे गए थे। नक्सलियों ने यहां कैंप के साथ हथियार बनाने की फैक्ट्री भी स्थापित की थी। साल 2025 में सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया था।

अब पुराने ठिकानों की तलाश

कर्रेगुट्टा हिल्स में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बल अब नक्सलियों के पुराने ठिकानों पर छिपाए गए हथियार, विस्फोटक और IED खोज रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस, CRPF की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने ताड़ापाला FOB के आसपास सर्चिंग की।

इस दौरान FOB से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में जंगल से 711 BGL सेल मिले। जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी सेल अपने कब्जे में ले लिए।

पहाड़ियों में अब भी खतरा

पुलिस ने लोगों से कर्रेगुट्टा हिल्स और आसपास की पहाड़ियों में नहीं जाने की अपील की है। इलाके में अब भी IED और अन्य विस्फोटक छिपे होने की आशंका है। इन्हें तलाशने और निष्क्रिय करने के लिए आगे डी-माइनिंग अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related