BIHAR NITISH KUMAR : नीतीश ने 10वीं बार संभाली कमान… नए मंत्रिमंडल में मुस्लिम, महिलाएं और नए चेहरे शामिल

Date:

BIHAR NITISH KUMAR : Nitish took charge for the 10th time… Muslims, women and new faces included in the new cabinet

पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

26 मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारी

नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के 14, जेडीयू के 8 और सहयोगी दलों के 4 सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इन मंत्रियों में एक मुस्लिम, तीन महिलाएं और पहली बार विधायक बने तीन नेता भी शामिल हैं। बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

PM मोदी और अमित शाह भी हुए शामिल

शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। गांधी मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटी और नारे गूंजे “बिहार में फिर एक बार, नीतीश कुमार!”

जेडीयू के 8 मंत्री

जेडीयू की तरफ से विजय चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी और डॉ. प्रमोद कुमार ने शपथ ली।

अन्य सहयोगी दलों के मंत्री

एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम पार्टी से संतोष सुमन, आरएलएसपी से दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बिहार में एनडीए की शानदार वापसी

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया।

नीतीश का ऐतिहासिक 10वां कार्यकाल

नीतीश कुमार 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2010, 2015 (दो बार), 2017, 2020, 2022 (दो बार), 2024 और अब 2025 में सीएम बने हैं। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: हेट स्पीच केस में अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

CG BREAKING: बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित...

ट्रैविस स्कॉट का मुंबई कॉन्सर्ट बना चोरी का अड्डा: 18 लाख के मोबाइल और सोने की चेन गायब, पुलिस जांच जारी

मुंबई। ग्रैमी-नॉमिनेटेड अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के मुंबई में...