The commission made a big change regarding the interview of PCS examinations, read the full news
डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने PCS की परीक्षाओं के इंटरव्यू को लेकर बदलाव किया है। नये बदलाव के तहत, अब पीसीएस के इंटरव्यू में सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट के साथ ही तमाम अन्य लोग भी बुलाए जाएंगे।
यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर, पूर्व न्यायाधीश, सेना में ब्रिगेडियर से ऊपर के अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, केंद्र सरकार में क्लास वन के अधिकारी भी इंटरव्यू बोर्ड में शामिल किए जाएंगे. बता दें कि अभी तक सिर्फ विषय विशेषज्ञ व IAS और IPS ही इंटरव्यू बोर्ड में रखे जाते थे। आयोग ने विवादों से बचने के लिए यह फैसला लिया है।
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा इस वर्ष 12 जून को यूपी के 28 जिलों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आगरा, गाजीपुर, ज्योतिबा फुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर, मथुरा,देवरिया और मऊ जिलों में परीक्षा में शामिल हुए हैं।

