भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत केस में बड़ी कामयाबी, गायक समर सिंह गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दिल्ली ।  भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। फरार चल रहे भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात सिंगर को अरेस्ट किया गया।

अभिनेत्री की मां मधु ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार समर को बताया है। उन्होंने गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार था। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। समर पर एक्ट्रेस की मां मधु ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

 

 

बता दें कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ था। आकांक्षा और समर सिंह का अफेयर चल रहा था। आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी के मर्डर होने का शक जताया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है।

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री होटल के रूम नंबर 105 में ठहरी थीं। सुबह काफी देर तक जब आकांक्षा कमरे से बाहर नहीं आईं, तब पुलिस को सूचना दी गई।मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया। 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थीं। जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने से हुई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।कांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, सुसाइड से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे। 25 मार्च की शाम को जब एक्ट्रेस पार्टी में जाने के लिए निकली तब बेहद खुश थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...