BIG NEWS : चित्रकोट जलप्रपात से इसलिए कूद गई थी महिला, सामने आया पूरा सच ..

Date:

BIG NEWS: This is why the woman jumped from the Chitrakote Falls, the whole truth came to the fore..

जगदलपुर। बीते दिनों चित्रकोट जलप्रपात से एक भयानक वीडियो सामने आया था, जिसे अब तक कोई नहीं भूल पाया है। घटना शुक्रवार की दोपहर हुई थी। इस वीडियो में एक महिला ने 100 फ़ीट ऊपर से नीचे झरने में छलांग लगा दी, जिसकी लाश अगले दिन 9 घंटे ढूंढने के बाद मिल सकी थी। अब इस महिला की पहचान भी कर ली गई है।

अब नई जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। मृतका बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाहकापाल की रहने वाली थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके पहले भी वो बिना किसी को बताए घर से चली जाती और वापिस घर आ जाती लेकिन इस बार महिला सीधा वाटरफॉल के पास पहुंची और कुछ देर खड़े होने के बाद उसने वहां से छलांग लगा दी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related