BIG NEWS : जशपुर रियासत की बहुरानी कैलाश मान सरोवर को चीन से कराएगी आज, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG NEWS: The daughter-in-law of Jashpur princely state will get Kailash Man Sarovar from China today, read the full news

रायपुर। जशपुर रियासत की बहुरानी व जशपुर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रिया सिंह जूदेव कैलाश मान सरोवर को चीन से आजाद कराने के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। जूदेव को भारत तिब्बत समन्वय संघ के महिला विभाग का राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने के साथ साथ छग, झारखंड और दिल्ली राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है। संघ का मुख्य उद्देश्य कैलाश मान सरोवर को चीन से मुक्त करवाना है।

राजधानी दिल्ली में संघ के युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह के निवास पर संघ के राष्ट्रीय मंत्री जूदेव महिला विभाग के उत्तर पूर्व क्षेत्र की अध्यक्ष संध्या सिंह और नीरज सिंह के बीच औपचारिक भेंट में छग के कई विषयो पर गहन चर्चा हुई और बहुत जल्द छग और खासकर जशपुर और मैनपाट में बड़ा कार्यक्रम करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में छग के बनवासी क्षेत्र में भगवान शिवजी प्रति श्रद्धा एवं आदिवासियों के परंपराओ के संवर्धन  विकास  और उत्थान  को लेकर चर्चा की गई।

नीरज सिंह ने कहा कि बहुत जल्द जशपुर नगर एवम छग राज्य मे संघ की विशेष समिति कार्यक्रम करेगी।मुख्य रूप में छग के मैनपाट में रह रहे तिब्बतियों को भी संघ से जोड़ने की दिशा में कोशिश की जाएगी। भारत तिब्बत समन्वय संघ ने जूदेव के नेतृत्व में कैलाश मान सरोवर की स्वतंत्रता के लिए पूरे सावन में संकल्प माह भी मनाया था।

आपको बता दें कि प्रिया सिंह जूदेव भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू है। बीते 2013 से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का इनके पास प्रभार है। बेटी बचाने के दिशा में वह काफी लम्बे समय से अभियान चला रही है।यह बताना भी जरूरी है कि स्व दिलीप सिंह जूदेव और राजनाथ सिंह के बीच काफी घनिष्ठ संबंध रहे हैं। 2008 में राजनाथ सिंह का जशपुर प्रवास भी हुआ था। संघ में राष्ट्रीय मंत्री की जिमेदारी के साथ इन्हे झारखंड छग और दिल्ली का प्रभारी भी बनाया गया हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related