BIG NEWS : आईपीएस ऑफिसर की बहू और भाजपा नेत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आखरी बार फेसबुक पर किया था पोस्ट

Date:

BIG NEWS: IPS officer’s daughter-in-law and BJP leader committed suicide by hanging, last posted on Facebook

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर, डीआईजी राज बहादुर सिंह की बहू श्वेता सिंह ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। उसके बाद श्वेता सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने लिखा कि घायल शेरनी और अपमानित महिला बड़ी खतरनाक होती है।

इस खबर के बाद श्वेता सिंह के पति फरार बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर एसपी भी पहुंच चुके है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक श्वेता सिंह गौर ने बीती शाम 5 बजे अपने ही ससुराल में फांसी लगा ली। उससे पहले उन्होंने फेसबुक पर घायल शेरनी वाला स्टेटस लगाया था। श्वेता सिंह भाजपा से जुड़ी थीं और फिलहाल जिला पंचायत सदस्य थीं। वे विधायक का चुनाव भी लड़ना चाहती थी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बांदा की जिला महामंत्री भी थीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related