BIG NEWS : बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर, 10 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप, पढ़िए पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 10 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जीई रोड स्थित रोजगार कार्यालय के इस कैंप में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प से निजी क्षेत्र के नियोजक जिप्पी हायर रायपुर की ओर से कस्टमर रिलेशन एक्सीक्यूटीय एवं इंटीरियर डिजायनर, फील्ड सेल्स, बिजनेस डेव्हलपमेंट के 50 पदों पर न्यूनतम 12वीं (स्वंय का दोपहिया वाहन ड्रायविंग लायसेंस के साथ), स्नातक, एमबीए और इंटीरियर डिजायनिंग के स्नातक/डिप्लोमाधारी अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 10 अगस्त को अपनी शैक्षणिक व तकनीकी शिक्षा और अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related