BIG NEWS : सशस्त्र समूहों ने बनाया बंधक, 17 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाया गया भारत

Date:

BIG NEWS : Armed groups took hostage, 17 Indian citizens brought safely to India

अफ्रीकी देश लीबिया में बंधक बनाकर रखे गए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इन भारतीय नागरिकों को सशस्त्र बलों ने बंधक बनाया था। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय के सतत प्रयासों से लीबिया में एक सशस्त्र समूह द्वारा बंधक बनाये गए 17 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया गया है। घटनाक्रम से जुड़े जानकार सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ये भारतीय नागरिक पंजाब और हरियाणा से हैं और वे रविवार की शाम दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि ट्यूनिश में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहां फंसे भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने 26 मई को इस मामले पर ट्यूनिश स्थित भारतीय दूतावास का ध्यान आकर्षित कराया था। घटनाक्रम से जुड़े जानकार सूत्रों ने बताया कि भारतीयों को लीबिया के ज्वारा शहर में सशस्त्र समूह ने बंधक बना लिया था।

अवैध रूप से प्रवेश पर रखा हुआ था हिरासत में –

इससे पहले उन्हें अवैध रूप से उस देश में लाया गया था। उन्होंने बताया कि ट्यूनिश में भारतीय दूतावास ने मई और जून में लगातार इस मामले को लीबिया के प्रशासन के समक्ष अनौपचारिक माध्यम से उठाया था। उन्होंने बताया कि 13 जून को लीबिया प्रशासन ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सफलता पाई लेकिन अवैध रूप से उस देश में प्रवेश करने को लेकर उन्हें अपनी हिरासत में रखा।

आपात प्रमाणपत्र जारी करके भेजा भारत –

सूत्रों ने बताया कि ट्यूनिश में भारतीय राजदूत और नयी दिल्ली से विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के उच्च स्तरीय हस्तक्षेप से लीबिया प्रशासन ने इन्हें रिहा करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लीबिया में इन भारतीय नागरिकों के रुकने के दौरान भारतीय दूतावास ने उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा। चूंकि इनके पास कोई पासपोर्ट नहीं था, ऐसे में उनकी भारत यात्रा करने के लिए उन्हें आपात प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसके अलावा भारत लौटने के लिए टिकटों का भुगतान भी भारतीय दूतावास ने किया।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...