काबुल में रूसी दूतावास की गेट पर बड़ा धमाका, 10 की मौत, कईयों के जख्मी होने की खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर धमाका हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक काबुल में रूसी दूतावास की गेट पर हमला हुआ। इस हादसे में 2 रुसी राजनयिकों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गये। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से माना जा रहा था कि हिंसा में कमी आई है लेकिन हाल के महीनों में कई बम धमाके हुए। ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। लेकिन इस धमाके की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है।

इससे पहले शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक स्कूल में हुए धमाके में चार बच्चों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि बच्चों को एक बिना फटा हुआ एक गोला मिला था, जिसे वे स्कूल में खेलने के लिए ले आए थे। इस दौरान गोला फट गया और बच्चों की जान चली गई। तीन अन्य बच्चे इस घटना में घायल हुए थे।

वहीं, पिछले शुक्रवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की गुजरगाह मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ था। धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ था, जिसमें मस्जिद का इमाम मुजीब रहमान अंसारी और कई अन्य लोग मारे गए थे। बाद में अधिकारियों ने बताया था कि मस्जिद में हुए धमाके में इमाम समेत 18 लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हुए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट!

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted! रायपुर....

CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended! रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...