पुलिस विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पुलिसकर्मियों इस आधार पर मिलेगा प्रमोशन, गलत आचरण पर काटे जाएंगे नंबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस की पदोन्नति प्रक्रिया में ऐतिहासिक परिवर्तन किया गया है। इससे पूरी पदोन्नति प्रक्रिया बेहद सरल एवं पुलिसकर्मियों के हित में हो गयी है। नई पदोन्नति कार्रवाई में शारीरिक स्वस्थ्ता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा क्वालिफाईंग प्रकृति की रखी गयी है। साथ ही संबंधित कर्मचारी के पूर्व प्रदर्शन का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें जहां अच्छे कार्य जैसे इनाम, मेडल, प्रशिक्षण, कोर्स इत्यादि के लिये पॉजिटिव अंक दिये जाएंगे वहीं सजा इत्यादि के लिये निगेटिव अंकों का भी प्रावधान है।

इससे सेवाकाल में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों का न सिर्फ उत्साहवर्धन होगा वरन् उनसे प्रेरणा लेकर अन्य कर्मचारी भी अच्छा कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे। कर्मचारियों की फिटनेस का भी नई प्रक्रिया में ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस का 80 प्रतिशत से अधिक स्टॉफ आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का है। प्रतिवर्ष अनेक आरक्षक अपने संपूर्ण सेवाकाल में एक भी पदोन्नति पाये बिना आरक्षक पद से ही रिटायर हो जाते हैं। इसी प्रकार अनेक कर्मचारी पूरे सेवाकाल में एक ही प्रमोशन पाकर रिटायर हो जाते हैं। पूर्व में प्रचलित प्रक्रिया की जटिलता के कारण पदोन्नति के पद रिक्त रह जाते थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related