BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का कार एक्सीडेंट, एक मौत

Date:

BIG BREAKING: Union Minister Prahlad Patel’s car accident, one dead

भोपाल। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से रोड शो के बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप यह घटना हो गई है। इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, उनके साथ का एक शख्स घायल है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित हैं। वहीं, उनके साथ का एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल है। ये घटना अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिल रही है कि घायल हुए व्यक्ति केंद्रीय मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी हैं।

बाइक सवार की हुई मौत –

वहीं, बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हैं। घटना में बाइक सवार शिक्षक निरंजन सूर्यवंशी निवासी मोहगांव की मौत हो गई है, वहीं, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर एक चालक सहित तीन बच्चे सवार थे। सभी स्कूल छूटने के बाद घर जा रहे थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING NEWS: रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मैटस विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस...