BIG BREAKING : 33 स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चें लापता ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Boat full of school children capsized, many children missing..

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां गायघाट थाना के तहत आने वाले बेनीबाद क्षेत्र के बागमती नदी में एक नाव पलट गई। यह नाव बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक नाव में 34 बच्चे सवार थे। फिलहाल कई बच्चे लापता हैं और कई बच्चों को बचाया जा चुका है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और अब रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया है। इस मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल गोताखोर नदी से बच्चों को निकालने में लगे हुए हैं। कई बच्चों को फिलहाल बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि कई बच्चे अब भी लापता हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी –

हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर बच्चों को निकालने में लगे हैं। उन्होंने कई बच्चों को बाहर निकाला है लेकिन अभी भी कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। नदी में तेज बहाव है इस वजह से बच्चों को निकालने में गोताखोरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। एक तरफ जहां नाव पलटने के कारण कई बच्चे लापता हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां सीएम कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...