Big Breaking : भारी बारिश से 21 लोगों की मौत, हजारों लोग प्रभावित, 3.5 मीटर तक हुआ जलभराव

Date:

चीन: मध्य चीन के हुबेई प्रांत के उपनगर में भारी बारिश के कहर से 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य चार लोग अभी लापता होने की खबर है। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर क्षेत्र में बुधवार से गुरुवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (China’s National Meteorological Centre) ने गुरुवार को येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश (China Heavy Rain) की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था। हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है, जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।

हेनान में भारी बारिश ने मचाई थी तबाही


 

राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है। साथ ही खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है। पिछले महीने हेनान प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ शहर में भारी बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग लापता थे। चीन में चार-स्तरीय कलर-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी वाला होता है। इसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है। पिछले महीने हेनान प्रांत (Henan province) और इसकी प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ शहर में आई भारी बाढ़ में 300 से अधिक लोग मारे गए थे और 50 लापता हो गए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related