चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटकाः 25 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Date:

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत कर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही भाजपा को आज उनके ही कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है।

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 25 BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस में प्रवेश किया। बता दें कि सभी BJP कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से लगे मुरतोंडा के हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related