सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान, हरियाणा की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

Date:

चंडीगढ़। अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। CM भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। जब से हमने गुजरात में 14 फीसदी वोट हासिल किए हैं, तब से आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है और विभिन्न राज्यों में विधायक हैं।

दिल्ली और पंजाब को टच करता है हरियाणा: भगवंत मान

उन्होंने कहा कि क्योंकि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा दिल्ली से। जब हमने रोहतक, जिंद जैसी जगहों पर विजिट किया तब देखा कि जनता बदलाव लाना चाहती है। उनका मानना है कि हरियाणा में उनके साथ किसी ने वफा नहीं की, जो भी आया उसने लुटा। लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और सबसे बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से बिलोंग करते हैं। लोग आशा कर रहे हैं कि जब केजरीवाल ने देश की राजनीति बदल दी है तो हरियाणा में बदलाव क्यों नहीं। इस बीच भगवंत मान ने एक स्लोगन भी दिया- ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...