BHOJPURI ACTRESS SUICIDE : मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHOJPURI ACTRESS SUICIDE: Famous Bhojpuri actress committed suicide

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। खबर है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय उर्फ ‘अन्नपूर्णा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बिहार के भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक्ट्रेस की बाॅडी लटकी हुई मिली जिससे वहां सनसनी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस खबर से इंडस्ट्री सदमे में है। अमृता ने सुसाइड क्यों किया ये वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

अमृता की बहन की शादी थी इसलिए 12 अप्रैल को अमृता और उनके पति चंद्रमणि भागलपुर आए थे। शादी के बाद 18 अप्रैल को चंद्रमणि मुंबई लौट गए जबकि अमृता यहीं पर रुक गईं। 27 अप्रैल (शनिवार) को अमृता देर से जगीं। सबकुछ हर दिन की तरह नॉर्मल ही था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया- ‘उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी।’ अमृता का ये आखिरी स्टेटस था।

परिजनों का कहना है कि कई दिनों से काम नहीं मिलने की वजह से अमृता डिप्रेशन में थीं। वो इसका ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं हालांकि एक्ट्रेस की हॉरर वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ का पहला पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड भी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो साल पहले अमृता पांडे की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगडे से हुई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि हर एक एंगल से जांच की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related