BREAKING : भिवाड़ी के केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 मजदूरों की मौत

Date:

BREAKING : Massive fire at Bhiwadi chemical plant, 7 workers dead

राजस्थान। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने 7 मजदूरों की जान ले ली। प्लॉट नंबर G1/118B स्थित फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लगी, जो अंदर रखे केमिकल्स की वजह से तेजी से फैल गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद किए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। शुरुआती सूचना के बाद कई दमकल गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। कर्मचारियों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 7 कर्मचारियों के शव बरामद हुए। प्रशासन के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर ही फंस गए और आग की लपटों में झुलस गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने 7 मौतों की पुष्टि की है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश देखा गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related