Bhilai Steel Plant Blast: Blast at Bhilai Steel Plant; several workers injured.
Bhilai Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ के Bhilai Steel Plant में PBS-2 यूनिट में टरबाइन में अचानक विस्फोट होने से भीषण आग लग गई है । विस्फोट के बाद देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।
इस भीषण हादसे में प्लांट के 2 कर्मचारी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं।
इस धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं कई कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए पीछे के रास्तों से बाहर निकले।
घटना की सूचना मिलते ही 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

