HANUMANT KATHA BREAKING : हनुमंत कथा में युवती ने काटी हाथ की नस

Date:

HANUMANT KATHA BREAKING : Girl cuts her wrist during Hanuman Katha

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान एक युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि युवती पंडित शास्त्री से व्यक्तिगत मुलाकात करना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने से वह भावनात्मक रूप से टूट गई और यह कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना कथा के दौरान ही हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को संभाला और इलाज की व्यवस्था की गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा के लिए नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की कथा के लिए आए हैं। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाए और संयम बनाए रखे।

गौरतलब है कि इससे कुछ समय पहले ही शास्त्री जी के कारकेड के सामने एक व्यक्ति के आ जाने से वाहन आपस में टकरा गए थे, हालांकि उस हादसे में शास्त्री जी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। उस वक्त भी पंडित शास्त्री ने भक्तों से जल्दबाज़ी और जोखिम भरे व्यवहार से बचने की अपील की थी।

आज भिलाई में हनुमंत कथा का आखिरी दिन था। पांच दिनों तक चली इस कथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों के माध्यम से हनुमान जी के चरित्र का वर्णन किया। समापन के दिन उन्होंने भिलाई को नशामुक्त बनाने का संकल्प, बच्चों को वेद-शास्त्र की शिक्षा देने और संत-सानिध्य को जीवन परिवर्तन का माध्यम बताया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related