CG BREAKING : भक्त सामने आया, धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं …

Date:

CG BREAKING : A devotee came forward, vehicles of Dhirendra Shastri’s convoy collided…

भिलाई, 29 दिसंबर 2025। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले के साथ सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम स्थल से रवाना होते समय एक युवक के अचानक सड़क पर आ जाने से काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में शास्त्री जी की डिफेंडर कार समेत दो इनोवा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक खुद को शास्त्री जी का भक्त बता रहा था और अचानक गाड़ियों के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन वाहनों को नुकसान हुआ। युवक भी इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

हादसे के समय डिफेंडर गाड़ी में स्वयं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद थे, जबकि काफिले की अन्य गाड़ियों में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय भी सवार थीं। राहत की बात यह रही कि शास्त्री जी, सरोज पाण्डेय समेत काफिले में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और यातायात बाधित हुआ, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...