BHARAT BAND 12 FEBRUARY : कांग्रेस का समर्थन, रायपुर में गरमाया सियासी माहौल

Date:

BHARAT BAND 12 FEBRUARY : Congress’s support, political atmosphere heated up in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 फरवरी को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने औपचारिक रूप से इस बंद का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इसे केंद्र सरकार की श्रम और आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन बताते हुए संगठन की सभी इकाइयों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला, शहर, नगर और ब्लॉक स्तर तक स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि हड़ताल के दिन ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ एकजुटता दिखाई जाए। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह बंद मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए है, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती से भागीदारी करनी चाहिए।

दरअसल, भारत बंद का आह्वान देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया है। इन संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार की मौजूदा लेबर कोड और आर्थिक नीतियां मजदूर विरोधी हैं, जिससे रोजगार, मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।

इस बंद को किसान संगठनों का भी समर्थन मिला है। किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र की आर्थिक नीतियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में मजदूर और किसान संगठनों का संयुक्त विरोध सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश है।

प्रदेश कांग्रेस ने आम जनता, श्रमिकों और किसानों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को सफल बनाएं। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन जनहित के मुद्दों से जुड़ा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related