Big News: रायपुर में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश, महिला की चीख सुन पहुंचे पड़ोसियों ने पकड़े 3 बदमाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • गीतांजलि नगर में हथियारों से लैश 8 लोगों ने दिनदहाड़े महिला को अकेले पाकर डकैती की कोशिश की

रायपुर। शहर के गीतांजलि नगर में आज 8 हथियारबंद लोगों ने दिनदहाड़े डकैती की कोशिश की है। यहां रहने वाली अंजली कुमार अपने घर पर अकेली थी। उन्हें घर पर अकेला पाकर चाकू, रॉड समेत अन्य जानलेवा हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। अंजली कुमार के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों ने मौके से तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। वारदात में 8 लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने एक भी आरोपी को अपनी तरफ से नहीं पकड़ा है। खम्हारडीह पुलिस आरोपियों के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related