बड़ी खबर : वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायक नहीं कर पाएंगे विधानसभा में प्रवेश

Date:

रायपुर : वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायक विधानसभा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. वैक्सीन लगवाने के बाद ही विधायकों को सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलेगी. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मैंने सभी विधायकों से कहा है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं. जिस विधायक का वैक्सीनेशन नहीं है वह सत्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा. सभी वैक्सीन लगवा लें. वैक्सीनेशन के बाद ही विधानसभा में प्रवेश कर पाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आगे कहा कि 26 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है. कोरोना संकट को देखते हुए सत्र के दौरान सावधानियां बरती जाएंगी. तीसरे लहर के भय को देखते हुए इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नवा रायपुर बना नई तहसील

CHHATTISGARH : Nava Raipur becomes new tehsil रायपुर. नवा रायपुर...

RIHANNA HOUSE SHOOTING : रिहाना के घर पर फायरिंग

RIHANNA HOUSE SHOOTING : Firing at Rihanna's house नई दिल्ली।...