शहीदों के बलिदान से लिखी गई बस्तर की नई कहानी, रेड  नहीं सिर्फ ग्रीन कॉरिडोर: CM Vishnu Deo Sai

Date:

Bastar’s New Story Written by the Sacrifice of Martyrs; Not Just a ‘Red’ but a ‘Green’ Corridor: CM Vishnu Deo Sai

 

CM Vishnu Deo Sai ने शहीद जवानों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसक माओवादी विचारधारा ने वर्षों तक अनगिनत परिवारों को पीड़ा दी – मांओं  की कोख उजड़ी, बहनों का सुहाग छिना और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीना , जबकि देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए हजारों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी; यह संघर्ष केवल सुरक्षा बलों का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के आत्मबल और संकल्प का प्रतीक रहा।

CM Vishnu Deo Sai ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi  के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से राज्य में डबल इंजन सरकार के गठन के बाद पिछले ढाई वर्षों में सामूहिक संकल्प के बल पर इस सशस्त्र माओवादी नासूर का समूल नाश संभव हो सका है।

CM Vishnu Deo Sai ने कहा कि अब बस्तर में एक नया अध्याय प्रारंभ हो चुका है – जहाँ बच्चे निर्भय होकर विद्यालय जाएंगे, माताएं और बहनें स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सकेंगी और विकास का प्रकाश हर गांव तक पहुंचेगा।

CM Vishnu Deo Sai  ने कहा कि अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related