BANGLADESH U-TURN : IPL ban lifted! Bangladesh U-turn
नई दिल्ली। जिस IPL पर बांग्लादेश ने सख्ती दिखाते हुए बैन लगा दिया था, उसी पर अब बड़ा यू-टर्न सामने आ गया है। नई सरकार बनते ही फैसला पलट गया और साफ कह दिया गया, अब IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं होगी।
पहले हालात ऐसे थे कि भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में भी खटास आ गई थी। यहां तक कि टीम ने T20 वर्ल्ड कप से भी दूरी बना ली थी। लेकिन अब नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आने के बाद माहौल बदलता दिख रहा है।
सूचना मंत्री ने साफ कहा है कि अगर स्टार स्पोर्ट्स या कोई भी चैनल IPL दिखाना चाहता है, तो सरकार कोई रुकावट नहीं डालेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या ये बदलाव भारत के आगामी दौरे को ध्यान में रखकर किया गया है? क्योंकि इसी साल सितंबर में भारत-बांग्लादेश सीरीज प्रस्तावित है।

