BANGLADESH ELECTION RESULT : 4 Hindu leaders became MPs in Bangladesh elections…
नई दिल्ली। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में ताहिर रहमान की पार्टी Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी को 212 सीटें मिलीं, जबकि कट्टरपंथी सोच के लिए जानी जाने वाली Jamaat-e-Islami सिर्फ 68 सीटों पर सिमट गई।
इस चुनाव की खास बात यह रही कि चार हिंदू उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और चारों BNP से जुड़े हैं। वहीं जमात-ए-इस्लाम की ओर से उतारे गए हिंदू उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
इन 4 हिंदू नेताओं ने जीता चुनाव –
निताई राय चौधरी – मगुरा क्षेत्र से BNP के टिकट पर चुनाव लड़ा और 1.47 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए। अल्पसंख्यकों की मजबूत आवाज माने जाते हैं।
गायेश्वर चंद्र राय – ढाका क्षेत्र से चुनाव जीता। 99 हजार से ज्यादा वोट मिले। निताई राय के करीबी सहयोगी माने जाते हैं और हिंदू समुदाय के मुद्दों पर मुखर रहे हैं।
साचिंग प्रू – बंदरबन सीट से चुनावी मैदान में थे। 1.41 लाख से ज्यादा वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त दी।
अधिवक्ता दीपेन दीवान – तीसरी बार सांसद बने। विभिन्न समुदायों में मजबूत पकड़ की वजह से लगातार जीत दर्ज की।
वहीं जमात-ए-इस्लाम से टिकट पर खुलना-1 सीट से मैदान में उतरे कृष्ण नंदी को 70 हजार से ज्यादा वोट मिले, लेकिन वे जीत नहीं सके। यानी इस बार जमात-ए-इस्लाम से कोई भी हिंदू उम्मीदवार संसद तक नहीं पहुंच पाया।
चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे। 22 पार्टियों ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन जीत सिर्फ 4 के हिस्से आई और चारों BNP से हैं।

