CG OPIUM FARMING : सीमा पर अफीम की खेती, भूपेश बोले – ये तीसरा मामला

Date:

CG OPIUM FARMING : Opium cultivation on the border, Bhupesh said – this is the third case

बलरामपुर. Balrampur जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी के बाद अब कोरंधा थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि यह इलाका Jharkhand सीमा से लगा हुआ पहाड़ी क्षेत्र है, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना कम रहता है। इसी का फायदा उठाकर यहां अवैध खेती की जा रही थी।

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे तीसरी घटना बताया है और कहा कि खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती मिली है।

हालांकि जिले के एसपी Vaibhav Banker ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

इससे पहले कुसमी क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 354 बोरा खड़ी फसल जब्त की थी और करीब 2 किलो अफीम लेटेक्स भी बरामद किया गया था।

इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व सरपंच जिरमल राम समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस टीम झारखंड रवाना हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related