CG CHILD ASSAULT CASE : Plucked mango… guard thrashed him!
रायपुर। बलौदाबाजार में एक छोटी सी बात ने खौफनाक रूप ले लिया। आम तोड़ने गए एक नाबालिग बच्चे को सिक्योरिटी गार्ड ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वो बेहोश हो गया।
घटना अंबुजा अदानी सीमेंट प्लांट की है, जहां गार्ड श्रीराम पांडेय ने बच्चे को पकड़कर दो बार जमीन पर पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पूरा वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने साफ कह दिया कि उन्हें पैसे नहीं, इंसाफ चाहिए। मामला बढ़ता गया और पुलिस पर दबाव बनता गया।
आखिरकार पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

