BALODA BAZAR VIOLENCE UPDATE : भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट समेत 8 गिरफ्तार…अब तक 132 पकड़ाए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALODA BAZAR VIOLENCE UPDATE: 8 arrested including Bhim Army, Bhim Regiment… 132 arrested so far

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने रविवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भीम आर्मी का रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल है। पुलिस ने उसे जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि पुलिस ने इससे पहले उसके घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला। जगदलपुर से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था। हालांकि, पुलिस को पहले ही इसकी खबर मिल गई और उसे उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा में भीम आर्मी के अलावा भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार सूत्रों के अनुसार, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अभी तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related