JAMBOREE : रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य उद्घाटन, सांसद अग्रवाल का विरोध बेअसर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JAMBOREE : Grand inauguration of Rover-Ranger Jamboree, MP Agarwal’s protest ineffective

रायपुर 9 जनवरी। बालोद के दुधली में शुक्रवार को ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का भव्य उद्घाटन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन और सीनियर स्काउट-गाइड भी मौजूद थे। जंबूरी में देश-विदेश से कुल 15 हजार प्रतिभागी शामिल हैं।

इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन पर विरोध जताया था, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और राष्ट्रीय इकाई ने आयोजन को जारी रखा। गजेन्द्र यादव को राष्ट्रीय इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मान्यता दी हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संदेश में कहा कि यह जंबूरी युवा प्रतिभा और सेवा भाव को बढ़ावा देने का ऐतिहासिक अवसर है। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक संध्या, एडवेंचर स्पोर्ट्स, रोड कैम्प फायर, आदिवासी कार्निवल और मास ट्री प्लांटेशन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related