GANG RAPE : 3 नाबालिगों और एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म .. मानवता फिर शर्मसार

Date:

GANG RAPE : 3 minors and a woman gang-raped… humanity shamed again

बालाघाट, 25 अप्रैल 2025। GANG RAPE मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात युवकों द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

GANG RAPE पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि यह शर्मनाक वारदात गुरुवार की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई, जब सभी आदिवासी पीड़िताएं एक विवाह समारोह से लौट रही थीं। उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया और झाड़ियों में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

GANG RAPE पीड़िताओं के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश मात्रे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे, मनीराम बाहे और एक नाबालिग के रूप में की गई है। सभी आरोपी 20 से 28 वर्ष की उम्र के हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सभी पर भारतीय दंड संहिता की सख्त धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

GANG RAPE एसपी नागेन्द्र सिंह ने कहा कि, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।”

यह घटना प्रदेश में महिला और बालिका सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है और समाज के लिए एक चेतावनी स्वरूप है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नाले में मिला अज्ञात महिला का सिर कुचला शव, पुलिस जांच में जुटी

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम...

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...