Ayushman Bharat Yojna : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 59 अस्पतालों पर गिरी गाज

Date:

Ayushman Bharat Yojna: Major Action by State Government; 59 Hospitals Face the Hammer0

Ayushman Bharat Yojna: छत्तीसगढ़ के 59 अस्पतालों पर राज्य नोडल एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। इन अस्पतालों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशा-निर्देशों का पालन न करने का आरोप है।

इनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और गरियाबंद के अस्पताल शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था पर कई अस्पतालों द्वारा न तो जानकारी अद्यतन की गई और न ही पोर्टल पर प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

यह कार्रवाई आयुष्मान योजना के अंतर्गत पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए की गयी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related