ASSEMBLY ELECTIONS DATES : 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान!

Date:

ASSEMBLY ELECTIONS DATES : Election dates announced in 5 states!

नई दिल्ली। देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा शेड्यूल जारी किया। आयोग के मुताबिक इन पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि सभी राज्यों की अंतिम मतदाता सूची विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के तहत पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है। वहीं राजनीतिक दलों ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने असम के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

पिछले चुनाव की बात करें तो असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी थी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं। तमिलनाडु में डीएमके के एमके स्टालिन और केरल में एलडीएफ के पिनराई विजयन ने सरकार बनाई थी। पुडुचेरी में एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related