Assam Election 2026: Lion vs. King of Lions—Rahul Gandhi Roars Against ‘Corrupt Chief Minister’ and ‘Apologies,’ Heating Up the Political Arena.
Assam Election 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने आज विश्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भारत का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया।
Rahul Gandhi ने कहा कि हिरण को जिस तरह शेर से डर लगता है उसी तरह हमारे ‘बब्बर शेर’ (गौरव गोगई) से हिमंत बिस्वा सरमा को डर लगता है और वह रात को सोते नहीं हैं।
Rahul Gandhi ने कहा जब हमारी सरकार आएगी तो हिमंत बिस्वा को असम की जनता और कांग्रेस के नेताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी।
Rahul Gandhi ने कहा की यहां केवल नफरत की राजनीति हो रही है ताकि असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाया जा सके।
Rahul Gandhi की रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने कांग्रेस के हौसलों को नई उड़ान दी है, जिससे ऊपरी असम की सीटों पर मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। यह साफ है कि आने वाले दिनों में जुबानी जंग और भी तीखी होने वाली है.

