Assam Assembly Election 2026: AAP’s ‘Masterstroke’—Candidates’ List Released
Assam Assembly Election 2026:असम विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग आज शाम असम और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
तारीखों के ऐलान से पहले बढ़ी हलचल
दिलचस्प बात यह है कि चुनावी तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही लिस्ट जारी कर AAP ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा करने से प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए अधिक समय मिलेगा। असम में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं, क्योंकि क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ अब ‘आप’ भी पूरी ताकत झोंक रही है।
आप’ ने फूंका चुनावी बिगुल
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अब असम में भी अपना आधार मजबूत करने की कोशिश में है। राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 14 महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस बार स्थानीय चेहरों पर दांव लगाया है और ‘दिल्ली मॉडल’ को असम की जनता के सामने पेश करने की तैयारी में है।
इन 14 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान ,देखें पूरी लिस्ट


