Trending Nowशहर एवं राज्य

ARUN SAO STATEMENT : 2024 में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास, कांग्रेस को मिलेगा घर बैठने का वक्त – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ARUN SAO STATEMENT: Rapid development in Chhattisgarh in 2024, Congress will get time to sit at home – Deputy Chief Minister Arun Sao

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2024 छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, जिसमें राज्य के विकास को एक नई दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास का पहिया जो रुक गया था, अब उसे ट्रैक पर लाकर तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

साव ने कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उचित सबक सिखाया है। अब कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन और दिशाहीन हो चुकी है, जो समाप्ति के कगार पर खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को घर बैठने का समय मिलेगा।

बीजेपी संगठन में महिलाओं की भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व में अवसर देने की दिशा में काम किया है। आने वाले समय में भाजपा संगठन में महिलाओं को और अधिक सम्मानजनक स्थान मिलेगा।

साव ने यह भी कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव की तरह भारी जीत मिलेगी, और कांग्रेस के सभी दावे बेकार साबित होंगे।

 

 

 

 

Share This: