ANWAR DHEBAR BAIL UPDATE : अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत !

Date:

ANWAR DHEBAR BAIL UPDATE : Anwar Dhebar did not get relief from the Supreme Court!

नई दिल्ली/रायपुर। ANWAR DHEBAR BAIL UPDATE छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले की अगली सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट की नियमित बेंच 23 जुलाई को करेगी।

यह मामला राज्य के एसीबी/ईओडब्लू (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) से जुड़ा हुआ है। अनवर ढेबर की ओर से कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर जस्टिस ओक ने 23 जुलाई की तारीख तय की है।

ANWAR DHEBAR BAIL UPDATE इस बीच अनवर ढेबर को अंतरिम राहत की उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच (गर्मियों की छुट्टियों के दौरान काम कर रही बेंच) के समक्ष अंतरिम जमानत याचिका दायर की। यह याचिका जस्टिस संजय करुल और जस्टिस सतीश चंद्र मिश्रा की बेंच के सामने आई। लेकिन बेंच ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी – “आपकी याचिका पर रेगुलर बेंच ही 23 जुलाई को सुनवाई करेगी।”

अब अनवर ढेबर को 23 जुलाई तक जेल में ही रहना होगा, जब उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related