CG BREAKING : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Former IAS Anil Tuteja gets a blow from the Supreme Court

नई दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस Anil Tuteja को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। Supreme Court of India ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ नए एफआईआर दर्ज करने पर रोक और सभी मामलों में एक साथ जमानत देने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि आप एक ऐसे अफसर रहे हैं जिन्होंने वर्षों तक सत्ता का आनंद लिया है। मामला सरकारी धन के निजी हाथों में जाने का है, इसलिए आपको कानूनी प्रक्रिया का पालन करना ही होगा।

टुटेजा पर आबकारी घोटाला, डीएमएफ, नान घोटाला, कस्टम मिलिंग और कोल घोटाले जैसे कई मामलों में आरोप हैं। हाल ही में उन्हें एक मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन बाकी मामलों को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राहत मांगी थी।

सुनवाई Surya Kant और Joymalya Bagchi की बेंच में हुई। टुटेजा के वकील ने दलील दी कि हर बार एक मामले में जमानत मिलने के करीब आते ही जांच एजेंसियां उन्हें दूसरे केस में गिरफ्तार कर लेती हैं।

लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि सार्वजनिक धन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत दी कि अगर टुटेजा नई जमानत याचिका दाखिल करते हैं तो हाईकोर्ट को 2 से 4 हफ्ते के भीतर उस पर प्राथमिकता से फैसला करना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related