14 अक्टूबर को रिलीज़ होगी अनिल सिंह चंदेल की फिल्म मिड डे मील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी अनिल सिंह चंदेल  ने अभिनय के क्षेत्र में बड़ी उड़ान भरी है। अनिल सिंह ने न केवल वॉलीवुड में पहुंचकर काम समय में अपनी पहचान बनाई है बल्कि खुद का प्रोडक्शन हॉउस भी शुरू कर दिया  है। इस प्रोडक्शन हॉउस का नाम उन्होंने चंदेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रखा है। बचपन से ही अनिल सिंह की इक्च्छा अभिनेता बनने की रही। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपने ही प्रोडक्शन हाउस से डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म मिड डे मील बनाई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के प्रोडूसर, डायरेक्टर और एक्टर अनिल सिंह ही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म मिड डे मील में उन्होंने इस योजना की खामियों को अभिनय के जरिए शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अनिल सिंह चंदेल ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म मिड डे मील दर्शकों को पसंद आएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related