RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

Date:

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil Ambani

मुंबई। मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार सुबह से ही रिलायंस पावर और उससे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक ED की करीब 15 टीमें मुंबई, हैदराबाद समेत 10 से 12 लोकेशन पर जांच कर रही हैं। यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

इससे पहले 25 फरवरी को ED ने अनिल अंबानी की मुंबई के पाली हिल स्थित आलीशान संपत्ति ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपए बताई गई थी।

जांच एजेंसी के मुताबिक RCom और उससे जुड़ी कंपनियों ने घरेलू और विदेशी बैंकों से भारी कर्ज लिया था, जिसमें से करीब 40,185 करोड़ रुपए अभी भी बकाया हैं। इनमें से कई खाते NPA भी बन चुके हैं।

ED की जांच में यह भी सामने आया कि पाली हिल की इस संपत्ति को एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था, जो अंबानी परिवार से जुड़ा है। एजेंसी को शक है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि संपत्ति को व्यक्तिगत देनदारियों और बैंक कर्ज से बचाया जा सके। फिलहाल ED की टीम इस पूरे मामले में दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related