Anant Singh Surrender: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर

Date:

Anant Singh Surrender: मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अनंत सिंह ने बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर कर दिया है और उन्हें अब जेल भेजने की तैयारी है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। वहीं, इससे पहले सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया था।

बाढ़ के एएसपी का आया बयान

वहीं, इस मामले पर बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई थी, पुलिस इस मामले में सबूत खंगाल रही थी। पुलिस के दवाब में अनंत सिंह ने सरेंडर किया । बेउर जेल भेजा जा रहा है।

अनंत सिंह पर नौरंगा गांव में हुआ था हमला

इससे पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को नौरंगा गांव में हमला हुआ। विरोधियों ने उन पर और उनके समर्थकों पर गोलियाँ चलाईं। अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग 60-70 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से फायरिंग की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जड़ एक पंचायती विवाद बताया जा रहा है, जिसमें अनंत सिंह ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू के घर गए थे।

आरोप ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा था आरोप

हमले का आरोप ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से भी गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, नवभारत टाइम्स बिहार झारखंड की टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अनंत सिंह पंचायती मामले में गए थे सोनू-मोनू के घर

बताया जा रहा है कि एक पंचायती मामले में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। सोनू-मोनू के पिता ने पंचमहला थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह अचानक अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर आए और गोलियाँ चलाने लगे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अनंत सिंह के दो समर्थकों को लगी थी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Raipur Breaking: महाराजबंध तालाब के पास मिली  सड़ी-गली लाश,  इलाके में सनसनी

Raipur Breaking: महाराजबंध तालाब के पास प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र...

दिल्ली में डीयू छात्रा पर एसिड हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को 20 वर्षीय डीयू...

CG NEWS: बोरझरा की फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध मौत, पसरा मातम

CG NEWS: धरसीवां। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र...