मुन्नाभाई MBBS फिल्म जैसी घटना: जीजा की जगह एग्जाम देने पहुंचा साला, पता चलते ही पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Date:

रायगढ़। जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुसौर ब्लॉक के झलमला गांव में एक जीजा ने अपने साले की मदद के लिए ऐसा कारनामा कर डाला कि दोनों अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

दरअसल, दसवीं बोर्ड की विज्ञान परीक्षा में यादराम सारथी नाम के शख्स ने अपने साले अमन सारथी को खुद के बदले परीक्षा देने के लिए भेजा था। परीक्षा केंद्र में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन प्रभारी की नजरें तेज निकलीं। फोटो मिलान के दौरान अमन पकड़ा गया, और सारा खेल खुल गया। जैसे ही यह बात सामने आई, हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही पुसौर पुलिस हरकत में आई और जीजा-साले की जोड़ी को धर दबोचा।

गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और लोग हैरान हैं कि कोई ऐसा जोखिम कैसे ले सकता है! बोर्ड परीक्षा में नकल का यह अनोखा तरीका अब सबके लिए सबक बन गया है। फिलहाल आरोपी जीजा और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्यान भोजन के बाद 12 बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज मध्यान...

CG Teacher Recruitment: शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, 5000 पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती

CG Teacher Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय...

CG CONGRESS: मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष, भाजपा ने साधा निशाना

CG CONGRESS: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुई मंडल अध्यक्षों...