टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह ने इशारों- इशारों में ट्रंप पर साधा निशाना, कहा – सबके बॉस हम हैं…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रायसेन के दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

इसके बाद उन्होंने यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को दुनिया का बॉस समझते हैं। कुछ लोगों को भारत का विकास रास नहीं आ रहा है।

 

‘कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं’

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत की विकास दर से खुश नहीं हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। ‘सबके बॉस तो हम हैं’, भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है? और कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब चीजें महंगी हो जाएं, तो दुनिया उन्हें न खरीदे। यह कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि भारत इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।

 

‘रक्षा के क्षेत्र में भारत का बढ़ रहा निर्यात’

राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। यही भारत की ताकत है, यही नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related